फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   thief

बरोड़ी क्षेत्र में लकड़ी काटते एक को पकड़ा

विज्ञापन
thief
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लाक स्थित पंचायत बरोड़ी में वीरवार देर रात लोगों ने एक लकड़ी तस्कर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान सादिक अली निवासी बरोड़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र के खेतों में खैर की लकड़ी कटी होती थी। इसके बारे में वन विभाग और पुलिस को भी बताया था। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे बेखौफ तस्कर धड़ल्ले से रात के समय में खेतों से लकड़ी काट ले जाते थे। इससे लोगों को नुकसान हो रहा था। इस पर लोगों ने खुद ही तस्करों की धरपकड़ करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार देर रात को पता चला कि ऊपरी क्षेत्र में लकड़ी की कटाई हो रही है, तो तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि 5 से 7 लोगों का ग्रुप लकड़ी काटने में लगा है। इस पर उन्होंने उनको पकड़ना चाहा। लेकिन कुछ लकड़ी तस्कर भागने में कामयाब हो गए। एक लकड़ी तस्कर को पकड़ लिया गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पता करने में जुटी है कि उसके साथ और कितने लोग हैं, जो लकड़ी को काटकर वहां से ले जाना चाहते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसी क्षेत्र के कुछ लोगों का ग्रुप बना हुआ है, जो इस काम को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि पकड़े गए तस्कर से सख्ती से पूछताछ करनी चाहिए, ताकि पूरा मामला सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed