{"_id":"617fdd1695ba58107076343b","slug":"thief-jammu-trikuta-nagar-jammu-city-news-jmu2470143197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में दूसरी बार मोबाइल फोन की दुकान में सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में दूसरी बार मोबाइल फोन की दुकान में सेंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। चोरों ने शहर के पाश इलाके त्रिकुटा नगर में मोबाइल फोन की दुकान पर सेंध लगाई है। मिनी मार्केट में स्थित दुकान में तीन साल में दूसरी बार वारदात को अंजाम दे कर 25 लाख रुपये से अधिक के मोबाइल फोन पर हाथ साफ किया है। दुकान के पीछे शहरी स्वास्थ्य केंद्र है, जहां से चोरों ने पहले दुकान की दीवार के बाहर लगे लोहे के एंगल काट कर 13 ईंच की दीवार तोड़ी है। नकाबपोश दो चोरों ने दस्ताने डाल कर स्मार्ट फोन चोरी कर लिए, जबकि फीचर फोन छोड़ दिए गए। दुकान के साथ ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का घर है। भाजपा कार्यालय भी पास है, जबकि मिनी मार्केट के बाहर रात के समय पुलिस की पीसीआर वैन भी मौजूद रहती है।
दुकान के मालिक साहिल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे वह दुकान में पहुंचे। जैसे ही शटर उठाया तो एक भी स्मार्ट फोन नहीं था। सामने ही दुकान की दीवार टूटी हुई थी। जब उन्होंने जांच की तो पाया कि आईफोन, सैमसंग, एमआई और ओपो आदि के स्मार्ट मोबाइल फोन गायब थे। अभी पूरा हिसाब नहीं किया, लेकिन 25 लाख तक के मोबाइल फोन हैं। अभी दो दिन पहले ही दीवाली को लेकर नया स्टाक आया था।
आराम से दिया चोरी को अंजाम
इस दुकान में 2018 में भी सेंध लगाई गई थी। तब भी चोर शहरी स्वास्थ्य केंद्र परिसर से होकर दुकान में घुसे थे। चोरों ने दीवार तोड़ी और फिर दुकान से 18 लाख के मोबाइल चोरी किए थे। अब फिर से चोरों ने वैसा ही किया। हालांकि इस बार चोरों ने आराम से चोरी की है। पिछली चोरी होने के बाद दुकानदार ने दीवार के बाहर एक लोहे का एंगल लगा दिया था, ताकि इसे तोड़ा न जा सके। लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पहले उन्होंने एंगल काटने के बाद दीवार तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार का कहना है कि कम से कम ऐसा करने में चोरों को दो से तीन घंटे लगे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए दो चोर
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो चोर कैद हो गए हैं, जिन्होंने मुंह पर नकाब और हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। चोरों ने बहुत ही सोच समझ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और एफएसएल की मदद से सबूत जुटाए गए।