फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   They sought the bodies of terrorists

बांदीपोरा मुठभेड़: लोगों ने मांगा आतंकियों का शव, किया प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2016 08:29 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
They sought the bodies of terrorists

उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोग मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के शव की मांग कर रहे थे। हिंसक प्रदर्शनों को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया। दिन भर तनावपूर्ण स्थिति रही।

विज्ञापन


घटना जिले के हाजिन इलाके की है, जहां वीरवार को सुरक्षाबलों द्वारा करीब 10 घंटे से अधिक समय तक चली भीषण मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हाजिन इलाके के अलावा सदरकूट, हकबारा, शाहगुंड, चक हाजिन और मारकुंडल के और आसपास के इलाकों से लोग मुख्य चौक की ओर जुलूस के रूप में आगे बढ़े। वह आतंकियों के शव की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति नियंत्रण से बाहर देख पुलिस ने किया बल प्रयोग

They sought the bodies of terrorists

स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने बल का प्रयोग किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए और पत्थरबाजी करने लगे। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।

कई घंटे तक हिंसक प्रदर्शन होने से इलाके में देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही। सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा मारे गए आतंकियों का गायबाना जनाजा भी पढ़ा गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हाजिन इलाके के जामिया मस्जिद में दोपहर के समय इकट्ठा हुए। मारे गए आतंकियों के विरोध में किसी भी अलगाववादी संगठन ने बंद का आह्वान नहीं किया था। इसके बावजूद दिन भर बंद रहा। लोगों ने चार दिनों का शोक मनाने का भी ऐलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed