Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   There was uproar from the streets to the parliament over the death of two tribal brothers in Kulgam

J&K News: कुलगाम में दो आदिवासी भाइयों की मौत पर सड़क से सदन तक हंगामा, एक वीडियो को लेकर खूब हुई सियासत

Tue, 18 Mar 2025 12:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Mar 2025 12:06 AM IST
सार

हंगामे की शुरुआत एक वीडियो से हुई। श्रीनगर से सत्ताधारी दल के सांसद आगा रुहुल्लाह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो को शेयर किया था।

विज्ञापन
There was uproar from the streets to the parliament over the death of two tribal brothers in Kulgam
जम्मू कश्मीर विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुलगाम में आदिवासी समुदाय के दो भाइयों की मौत और इसी मामले में प्रदर्शन कर रही महिला को कथित तौर पर पुलिस के लात मारने को लेकर सोमवार को सड़क से सदन तक खूब हंगामा हुआ। सियासत भी खूब हुई। सत्तापक्ष के विधायकों ने मौतों और प्रदर्शनकारी महिला पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। कहा, प्रदेश में पहले लोग गायब होते हैं और फिर उनकी लाशें मिलती हैं। यह नया ट्रेंड है। मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

हंगामे की शुरुआत एक वीडियो से हुई। श्रीनगर से सत्ताधारी दल के सांसद आगा रुहुल्लाह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो को शेयर कर लिखा, कुलगाम में रियाज और शौकत की दुखद मौतों ने उनके परिवार को असहनीय दुख में छोड़ दिया है, फिर भी करुणा के बजाय उन्हें क्रूरता का सामना करना पड़ता है। न्याय के लिए विरोध कर रही शोक मनाने वाली महिलाओं को लात मारने वाले एक पुलिस अधिकारी के दृश्य शर्मनाक और अमानवीय हैं। इन मौतों की पारदर्शी रूप से जांच की जानी चाहिए और बेशर्म पुलिस कार्रवाई दोनों के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन की बढ़ती संख्या बेहद परेशान करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सुरनकोट के विधायक चौधरी मुहम्मद अकरम खड़े हुए। उन्होंने कहा, एक महिला को पुलिसकर्मियों ने लात मारी, यह गंभीर चिंता विषय है। सदन को इसकी निंदा करनी चाहिए। इस बीच नेकां, कांग्रेस और पीडीपी के विधायक भी खड़े हुए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

क्या पुलिस के लिए कोई कानून नहीं
नेकां के नजीर गुरेजी ने सवाल किया, क्या यह पुलिस राज्य है? क्या पुलिस किसी को गोली मार सकती है, गिरफ्तार कर सकती है? पुलिस के लिए क्या कोई कानून नहीं है? इसके बाद सदन में हंगामा और बढ़ गया। नेकां विधायक जावेद चौधरी, मियां मेहर अली, जावेद मिर्चल और जफर अली खटाना ने वेल में घुसने की कोशिश की, लेकिन मार्शलों ने उन्हें रोक दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- मुख्यमंत्री ने मामले को देखने का आश्वासन दिया है
विरोध जारी रहने पर स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रदर्शनकारी विधायकों को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को संबोधित करेंगे। बता दें कि 13 फरवरी को राजोरी के शौकत अहमद, उनके बड़े रियाज अहमद बजाड़ और मुख्तार अहमद कुलगाम के अश्मुजी में रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। 13 मार्च को रियाज का और रविवार को शौकत का शव वैशो नाले में मिला। आदिवासी युवकों के शव मिलने के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। परिवार आरोप लगा रहा है कि उन्हें प्रताड़ित कर मारा गया है।

डीआईजी 10 दिन में जांच कर पेश करेंगे रिपोर्ट
आईजी कश्मीर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा, कुलगाम में एक पुलिस अधिकारी के जनता के साथ आचरण के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। हमने घटना और अधिकारियों के आचरण के बारे में आरोपों का संज्ञान लिया है। डीआईजी (एसकेआर) 10 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: श्मशान घाट में आई ऐसी आफत...लाश छोड़कर भागे लोग, मची रही अफरा-तफरी; बुलानी पड़ गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed