फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   there may be several more arrests in ISI spy scandal

जासूसी कांड में हो सकती हैं कई और गिरफ्तारियां

Mon, 07 Dec 2015 04:56 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
there may be several more arrests in ISI spy scandal

राजोरी में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कांड में अभी कई और नपे जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो राजोरी जिले के बाद पुंछ जिले से भी कुछ लोगों को पकड़ा जा सकता है। कई लोग दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के रडार पर हैं।

विज्ञापन


कई ऐसे लोग हैं, जिनके नाम पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के सामने लिए। इनसे पूछताछ और पकड़ की तैयारी की जा रही है। दिल्ली पुलिस के बाद स्थानीय पुलिस की ओर से भी कई लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के हरकत में आने के बाद राजोरी और पुंछ जिलों की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सबसे अहमद बात यह है कि दो साल से इतने लोग राजोरी में रहकर आईएसआई के लिए काम कर रहे थे, लेकिन किसी को कानो कान खबर नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियां चलाने वालों पर रखी जा रही नजर

there may be several more arrests in ISI spy scandal

पकड़े गए लोगों ने सेना और बीएसएफ की कई तरह की जानकारियां आईएसआई को दी हैं, जिससे एलओसी की सुरक्षा को पुख्ता करना और बड़ी चुनौती बन गया है। सुरक्षा के लिहाज से एजेंसियों ने राजोरी में संदिग्ध गतिविधियां चलाने वालों पर नजर रखना शुरू कर दिया गया है।

कई लोगों की सूची बनाई जा रही है कि संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। ऐसे लोगों से पूछताछ करने की भी तैयारी है, जो पिछले कुछ सालों के दौरान पाकिस्तान में आते-जाते रहे हैं।

आतंकी के पकड़े सहयोगी से पूछताछ
बठिंडी से पकड़े गए आतंकी से पूछताछ तेज कर दी गई है। आतंकी की मदद करने वाले सहयोग से भी रविवार को पुलिस ने कई तरह की पूछताछ की है। शनिवार को एसओजी ने बठिंडी के रहने वाले दुकानदार को पकड़ा था। आतंकी शब्बीर मलिक ने दुकानदार का नाम बताया था कि उसको किराए का मकान दिलाने में दुकानदार ने मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed