फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   There may be rain in some parts of the jammu division even today

संभाग में आज भी कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश

विज्ञापन
There may be rain in some parts of the jammu division even today
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में अंतराल के बाद हो रही बारिश से पारे में गिरावट आई है। अधिकांश जगहों पर रात को बारिश के बाद दिन में मौसम साफ रहा। लेकिन आर्द्रता में प्रतिशत अधिक होने से उमस ने पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

अगस्त के आखिर में मानसून ने सक्रियता दिखाई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 और 30 अगस्त को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसका असर कश्मीर में भी दिखेगा। लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में शुक्रवार रात झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में रात को घंटों तक बिजली गुल रही। यहां 26.6 मिलीमीटर पानी बरसने से तापमान में राहत रही। लेकिन शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहने से उमस बढ़ी। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 77 दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में सर्वाधिक 59.2 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां दिन का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 85 रहने से उमस ने परेशान किया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.1, बटोत में 28.3, भद्रवाह में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में भी बारिश के बाद मौसम सुहावना
श्रीनगर। कश्मीर के मैदानी इलाकों में रात में हुई हल्की बारिश और पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद पूरी घाटी में तापमान में हल्का सुधार महसूस किया गया। शनिवार सुबह से ही गर्मी में हल्की राहत महसूस की गई। पूरा दिन मौसम सुहावना बना रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed