फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   There are 51 thousand stray dogs in the city, it is difficult to get rid of them

Jammu News: शहर में 51 हजार आवारा कुत्ते, पीछा छुड़ाना मुश्किल

विज्ञापन
There are 51 thousand stray dogs in the city, it is difficult to get rid of them
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




जम्मू। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 51 हजार से अधिक इनकी संख्या आम लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। रात में यह काटने के लिए दौड़ते हैं तो जान पर बन आती है। कानून इतने सख्त हैं कि इनके प्रति कोई भी कार्रवाई करने से बचता है। नगर निगम के पास इनकी आबादी नियंत्रित करने की जिम्मेदारी है। शहर में इनकी नसबंदी व रखने के लिए दो शेल्टर होम संचालित किए जा रहे हैं।

जम्मू नगर निगम रोजाना करीब 50 कुत्तों की नसबंदी कर रहा है। आवारा कुत्तों को पकड़ना आसान नहीं होता। इनके स्वभाव व जगह का चुनाव पकड़ने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। उस पर डॉग लवर भी नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करने उतर आते हैं। ऐसे में उनको विश्वास में लेकर ही टीम कोई कार्रवाई करती है। वर्ष में दो बार इनका प्रजनन होता है, ऐसे में जितनी नसबंदी होती है उससे कहीं अधिक इनकी आबादी दोबारा अस्तित्व में आ जाती है। शहर में 51
विज्ञापन

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. गौरव चौधरी ने बताया कि 2023 के आंकड़े के अनुसार शहर में 51 हजार आवारा कुत्ते हैं। इनमें से 36 हजार कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। इनमें घरों पर पाले जाने वाले कुत्तों की संख्या लगभग पांच हजार है। लोगों को लगातार नगर निगम अपने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन कराए जाने के लिए जागरूक करता है। चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में रखे जाने संबंधी जो आदेश दिए गए हैं। वह सिर्फ दिल्ली एमसीडी क्षेत्र के लिए हैं। यह आदेश जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेल्टर होम की यह है क्षमता

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. गौरव चौधरी ने बताया कि आवारा कुत्तों के लिए दो शेल्टर होम रूपनगर व चाैआदी में बनाए गए हैं। जहां पर 40 से 50 कुत्तों के रहने की व्यवस्था की गई है। आवारा कुत्तों के लिए काम कर रहीं पशु प्रेमी देवेंदर कौन मदान ने कहा कि अब आवारा कुत्तों से शहर में कोई खतरा नहीं है। रेबीज के केस भी कम आ रहे हैं। लोगों को इनसे किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed