फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theif looted atm machine in domana jammu, it contained cash above ten lakh rupees

जम्मू-कश्मीर बैंक की एटीएम उखाड़ ले गए चोर, 10 लाख से ज्यादा नकदी उड़ाई

Fri, 04 Jan 2019 11:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 04 Jan 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
theif looted atm machine in domana jammu, it contained cash above ten lakh rupees
नाले में बरामद हुई लूटी हुई एटीएम मशीन, नगद गायब - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के दोमाना शामचक स्थित जेके बैंक की गुड़ा सिंघू शाखा के परिसर में लगी एटीएम को ही चोर उखाड़ ले गए। उसे काटकर दस लाख रुपये से ज्यादा की नकदी चुरा ली। क्षतिग्रस्त एटीएम अखनूर के चौकी चौरा क्षेत्र से बरामद हुई।
विज्ञापन


कानाचक्क पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। एटीएम के गार्ड को हिरासत में लिया गया है। जेेके बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने सबूत एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन


एसडीपीओ दोमाना संदीप गुप्ता के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे चोर एटीएम की केबिन में घुसे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और फिर सीसीटीवी के तारों को काट दिया। साथ ही पास की दुकान पर लगा बल्ब तोड़ दिया। इसके बाद एटीएम को उखाड़ा और वाहन में लादकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे कटर से काटकर दस लाख रुपये निकाल लिए। क्षतिग्रस्त एटीएम अखनूर-राजोरी रोड पर चौकीचौरा के पास एक पुली के नीचे से बरामद की गई है।

ड्यूटी से गायब था गार्ड

theif looted atm machine in domana jammu, it contained cash above ten lakh rupees
ज़मीन से काट ले गए एटीएम मशीन - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि एटीएम का गार्ड ड्यूटी से गायब था। बिना सूचना दिए वह रात आठ बजे ही घर चला गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए गार्ड विभीषण सिंह को थाने में रखा है।

दो वर्ष पहले मिश्रीवाला से उखाड़ी थी एटीएम
चोरों ने दो वर्ष पहले मिश्रीवाला में लगी पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम उखाड़ी थी। उस समय भी टूटी-फूटी एटीएम चौकीचौरा क्षेत्र से ही बरामद की गई थी। पुलिस को शक है कि वही गैंग एक बार फिर से सक्रिय तो नहीं हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed