{"_id":"58ac06a54f1c1b0a53b23e82","slug":"theft-of-millions-in-gold-loan-office-of-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में निजी कंपनी के गोल्ड लोन कार्यालय में करोड़ों रूपए की चोरी, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में निजी कंपनी के गोल्ड लोन कार्यालय में करोड़ों रूपए की चोरी, जांच जारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 21 Feb 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों की चोरी का सनसनीखेज मामला
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के बठिंडी स्थित मन्नापुरम गोल्ड लोन कार्यालय में करोड़ों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दो अधिकारी स्तर के लोगों को इस केस में पकड़ा है। मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और गहने चोरी होने की सूचना है। यह कार्रवाई संभागीय हेड पंकज चिब की शिकायत पर हुई है।
विज्ञापन
रविवार रात करीब आठ बजे दो लोगों को संदिग्ध हालत में ब्रांच के पास घूमते देखा गया। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया कि ब्रांच का लॉकर भी टूटा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। पता चला कि दोनों ब्रांच के अधिकारियों के रूप में वहां काम करते हैं। इनमें एक पंजाब और दूसरा जम्मू का रहने वाला है। इसके बाद संभागीय हेड को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
वह सुबह मौके पर पहुंचे। ब्रांच के सामान की जांच की गई। पता चला कि एक करोड़ रुपये के गहने और नकदी गायब है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों का कहना है कि वह वहां घूमने के लिए आए हुए थे, लेकिन जांच में पाया गया कि एक पहले आया था और दूसरा काफी देर बाद वहां पहुंचा। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि ब्रांच का कोई ताला भीतर से नहीं टूटा हुआ। फिर इतनी मोटी रकम और गहने कौन ले गया।
विज्ञापन