फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theft in janipur

Jammu News: जानीपुर में बंद घर का ताला तोड़कर पांच लाख नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

विज्ञापन
theft in janipur
बीमार ससुर के चेकअप के लिए लुधियाना गया था परिवार, पड़ोसी ने टूटा ताला देखा तो दी सूचना
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/बनतालब। जानीपुर के बसंत नगर में शनिवार दोपहर चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर नकदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। घर के मालिक संजीव कुमार अपने बीमार ससुर का मेडिकल चेकअप करवाने परिवार के साथ लुधियाना गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और लगभग सभी कमरों की तलाशी ली। अलमारियों और लॉकर के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी ऐसे समय में हुई जब डीजीपी ने खुद जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए समीक्षा बैठक कर रहे थे।
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी की नजर संजीव कुमार के घर पर पड़ी। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उसने तुरंत संजीव को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिवार जम्मू के लिए रवाना हुआ। पड़ोसी ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली थीं और कई जगहों पर ताले टूटे हुए थे। लॉकर को भी नुकसान पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

परिवार के अनुसार चोरों ने किसी एक कमरे को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि लगभग सभी कमरों की तलाशी ली। इससे आशंका है कि आरोपी काफी समय तक घर के अंदर रहे और सामान खंगालते रहे। वहीं, वारदात की सूचना मिलने के बाद जानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरों को परिवार के घर से बाहर होने की जानकारी कैसे मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
करीब पांच लाख रुपये नकदी होने का दावा
संजीव कुमार ने बताया कि वह कपड़े की दुकान चलाते हैं। उनके अनुसार घर में करीब पांच लाख रुपये नकदी रखी थी। इसके अलावा सोने के लाखों रुपये के जेवरात भी थे, जो चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि बीमार ससुर के मेडिकल चेकअप के लिए वह परिवार के साथ कुछ दिन पहले लुधियाना गए थे।

-----
एफएसएल टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए जाएंगे : थाना प्रभारी
जानीपुर थाना प्रभारी शारीक मजीद भट ने बताया कि पीड़ित ने फोन पर चोरी की शिकायत दी है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित ने चोरी का दावा किया है। जांच और मौके से जुटाए जाने वाले साक्ष्यों के बाद ही चोरी हुए सामान और रकम की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed