{"_id":"66c929fa3348d94f1202f834","slug":"theft-in-gandhi-nagar-house-jammu-news-c-10-jam1006-426598-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सूने घर में लाखों का सामान ले उड़े चोर, जाते समय की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सूने घर में लाखों का सामान ले उड़े चोर, जाते समय की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पाश इलाके गांधी नगर में दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के पाश इलाके गांधी नगर में चोरों ने एक सूने घर में सेंध लगा दी। चोर लाखों रुपये का सामान ले जाने के साथ ही लाखों रुपये के सामान की तोड़फोड़ भी कर गए।
पिछले दो दिन में गांधी नगर क्षेत्र में ही ये चोरी की दूसरी बड़ी वारदात है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अनिल कौल ने बताया कि वे अपने पिता का उपचार कराने के लिए दिल्ली गए हुए थे। शुक्रवार को जब लौटे तो देखा कि पूरे घर में तोड़फोड़ हुई थी। सारा सामान बिखरा पड़ा है। इलेक्ट्रानिक उपकरण गायब थे। घर में रखे गहने और अन्य सामान भी गायब थे।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के जरूरी सुबूत जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। फुटेज से पता चला कि ये चोरी 18 और 19 अगस्त कर रात को की गई है। दो से तीन चोर ई-रिक्शा पर आए और घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले भी एक घर में चोर ने तीन लाख की चोरी की थी। वे सीसीटीवी में कैद हो गया था।