फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Theft in broad daylight at the house of retired army personnel, not even children's piggy banks were left behind.

Jammu News: रिटायर्ड सैन्य कर्मी के घर दिनदहाड़े चोरी, बच्चों के गुल्लक तक नहीं छोड़े

Sat, 08 Feb 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 08 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Theft in broad daylight at the house of retired army personnel, not even children's piggy banks were left behind.
अलमारी का टूटा लाॅकर और बिखरा पड़ा सामान।   संवाद - फोटो : bari brahmana
विधायक के घर से कुछ ही दूरी पर वारदात, इलाके में दहशत
विज्ञापन

दीवार फांदकर घर में घुसे आरोपी, तीन तोले सोना और गुल्लक से 20 से 25 हजार रुपये नकदी चोरी
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र के मीन सरकार पंचायत में दिनदहाड़े एक रिटायर्ड सैन्य कर्मी के घर चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने दीवार फांदकर घर में घुसकर तीन तोले सोना और बच्चों के गुल्लक से 20 से 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
पीड़ित गुलशन सिंह की पत्नी बिंदु देवी जब बच्चों के जन्मदिन की खरीदारी के लिए सुबह 11 बजे बाजार गईं, तो उनका घर खाली था। दोपहर एक बजे लौटने पर उन्होंने मुख्य दरवाजे का टूटा ताला देखा। अंदर जाने पर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर टूटा हुआ मिला। चोरी हुए सामान में तीन जोड़ी सोने की बालियां, दो झुमके, दो अंगूठियां और बच्चों के गुल्लक में जमा की गई नकदी शामिल थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात को लेकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने लोगों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने और घर को खाली छोड़कर नहीं जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के घर के पास चोरी, पुलिस प्रशासन पर सवाल
यह वारदात भाजपा के विधायक चंद्रप्रकाश गंगा के घर से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पुलिस सुरक्षा में लापरवाही बरत रही है और नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।
सीसीटीवी कैमरों की कमी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पुलिस जांच में पता चला कि चोरी वाले क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, और जो मुख्य सड़क पर लगे हैं, वे भी खराब पड़े हैं। पुलिस ने अंदेशा जताया कि चोरी में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

स्थानीय नेताओं ने की पुलिस चेक पोस्ट बहाल करने की मांग
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने एसएसपी सांबा से क्षेत्र में फिर से चेक पोस्ट लगाने की मांग की। साथ ही, उन्होंने लोगों से घर में कीमती सामान न रखने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed