{"_id":"67b6308d1684d1ab87016cda","slug":"theft-accused-dies-in-custody-magisterial-inquiry-ordered-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : चोरी के आरोपी की हिरासत में मौत, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश; मृतक के पिता ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : चोरी के आरोपी की हिरासत में मौत, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश; मृतक के पिता ने लगाई न्याय की गुहार
Thu, 20 Feb 2025 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:57 AM IST
सार
जिला मजिस्ट्रेट ने सब डिविजनल मजिस्ट्रेट बनिहाल रिजवान को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय
- फोटो : संवाद
विस्तार
कठुआ जिले के बिलावर में मक्खनदीन की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि रामबन में पुलिस हिरासत में लिए गए चोरी के एक आरोपी की मौत हो गई। पुलिस ने तबीयत बिगड़ने पर आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बटोत में मंगलवार को भर्ती कराया था। जिला मजिस्ट्रेट ने सब डिविजनल मजिस्ट्रेट बनिहाल रिजवान को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, बटोत में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र में चोरी के मामले में बटोत निवासी मोहम्मद आबिद मलिक व दो अन्य को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ने पर सोमवार दोपहर को आबिद को सीएचसी बटोत ले जाया गया। डॉक्टरों ने दवा देकर उसे बटोत थाने भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है मंगलवार सुबह आरोपी को फिर से घबराहट होने पर पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। चोरी के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों के परिजनों ने स्थानीय अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी थी। पुलिस के अनुसार आबिद समेत तीनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि, सीएचसी बटोत में भर्ती आबिद की शाम करीब छह बजे मौत हो गई। मृतक के पिता मोहम्मद असलम निवासी थोपल, तहसील बटोत ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, एसएसपी रामबन कुलबीर सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बटोत ने अस्पताल के ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र में चोरी की शिकायत की थी। जांच के दौरान तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। तीनों ने चोरी की बात कबूल की। एसएसपी ने कहा कि मोहम्मद आबिद की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।