फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theater festival: Bharat Rang International Festival to start in Jammu Kashmir from February 20

सजेगा रंगमंच: जम्मू कश्मीर में 20 फरवरी से भारत रंग अंतरराष्ट्रीय महोत्सव होगा शुरू, इन नाटकों का होगा मंचन

Sat, 11 Feb 2023 09:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 11 Feb 2023 09:49 PM IST
सार

छह दिवसीय भारत रंग अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 20 फरवरी से जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित होगा। इसमें तीन नाटक खेले जाएंगे। पहले दिन कश्मीरी नाटक 'वथ' का मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन
theater festival: Bharat Rang International Festival to start in Jammu Kashmir from February 20
Theater Festival - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में छह दिवसीय भारत रंग अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 20 फरवरी से करवाया जा रहा है। तीन दिन जम्मू और तीन दिन कार्यक्रम कश्मीर में होगा। इसमें देश भर के कलाकार नाटकों का मंचन करेंगे। कुल छह नाटक होंगे। जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें निदेशक रेशी रशीद के कश्मीरी नाटक 'वथ' का मंचन किया जाएगा। आजाद ड्रामैटिक क्लब श्रीनगर का समूह डेढ़ घंटे के इस नाटक का मंचन करेगा।

विज्ञापन


दूसरे दिन 'साइलेंस' नाटक का मंचन होगा। इसके निदेशक व लेखक सोमगिरी हैं। कोलकाता का समूह इस नाटक को खेलेगा। इसकी भाषा अशाब्दिक है। ऐसे में जम्मू में नाटक प्रेमियों को इस नाटक को देखकर एक अलग अनुभव मिल सकता है।  तीसरे दिन सत्यवान सावित्री (नौटंकी) का मंचन होगा। इसकी भाषा हिंदी है। इसके लेखक और निर्देशक नाथू राम गौड़ हैं। श्रीश्री नरहरि सेवा संस्थान मथुरा का समूह इसका मंचन करेगा। सभी नाटक शाम छह बजे खेले जाएंगे। वहीं, कश्मीर में कुंजू-चंचलो समेत अन्य दो नाटकों का मंचन होगा। जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग में इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए जम्मू विश्वविद्यालय को चुना गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रमों के माध्यम से भी छात्रों को मिल रहा सीखने का मौका

कुछ दिन पहले भी जम्मू विश्वविद्यालय में उत्तरी क्षेत्र के युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था। इससे विश्वविद्यालय के छात्रों को भी प्रेरित होने और सीखने का मौका मिला रहा है। देश भर के प्रतिभाशाली कलाकारों को देखकर छात्र प्रेरित होकर सपनों की उड़ान भर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed