{"_id":"573dfd174f1c1bd42fac6fd2","slug":"the-wife-of-former-militants-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आतंकी की पत्नी दो लाख नगदी के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व आतंकी की पत्नी दो लाख नगदी के साथ गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Fri, 20 May 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माहौर पुलिस ने वीरवार को हिज्बुल मुजाहिदीन ग्रुप के एक पूर्व आतंकी की पत्नी को दो लाख रुपये और तीन मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला की पहचान हनिफा बेगम के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक हिज्ब के आतंकी सद्दाम हुसैन को वर्ष 2009 में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में मार गिराया था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सद्दाम की पत्नी हनिफा का अभी भी आतंकी ग्रुप से संबंध हो सकता है।
इसी अंदेशे के चलते महिला पर गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह आतंकियों के लिए कैरियर का काम तो नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
उससे बरामद रुपये क्षेत्र में सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्करों को बांटने के लिए तो नहीं थे। बहरहाल पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। एसएसपी सुजीत कुमार के मुताबिक महिला और आतंकियों के कनेक्शन का पता लगाने के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ज्ञात हो कि आतंकी सद्दाम हुसैन कई प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल रह चुका है।