फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The weather in the Jammu division is set to change late tonight

जम्मू-कश्मीर में मौसम फिर बिगड़ेगा: 11-12 जुलाई को चिनाब वैली और पीरपंजाल में भारी बारिश, भूस्खलन का अलर्ट

Tue, 07 Jul 2026 08:41 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 07 Jul 2026 08:41 PM IST
सार

जम्मू संभाग में मौसम विभाग ने भारी बारिश, बिजली गिरने और भूस्खलन की संभावना को देखते हुए 13 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया है। डोडा-किश्तवाड़ में बादल फटने की घटनाओं के बाद चिनाब वैली और पीरपंजाल क्षेत्र में 11-12 जुलाई को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है

विज्ञापन
The weather in the Jammu division is set to change late tonight
डोडा में फ्लैश फ्लड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोडा, किश्तवाड़ में बादल फटने के बीच भारी बारिश के बाद इन जिलों में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। मंगलवार को डोडा में फिर बादल फटने की घटना के बाद सड़कों पर मलबा आने से स्थिति खराब है। स्थानीय जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्यों में जुटा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू संभाग में मंगलवार की देर रात या सुबह भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं कश्मीर संभाग में 11 से 12 जुलाई के बीच पीरपंजाल व चिनाब वैली व आसपास भारी बारिश के बीच भूस्ख्लन की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इनमें उधमपुर,रामबन,रियासी,,कठुआ,सांबा आदि शामिल हैं। वहीं जम्मू में मौसम साफ बना रहा और हल्की बदली छायी रही। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार की सुबह मौसम बदलने की संभावना है। वहीं कश्मीर संभाग के शोपियां,पुलवामा,अनंतनाग,डोडा,कुलगाम में भारी बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में बारिश के बीच बिजली कड़कने व भूस्खलन की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed