{"_id":"ca941eeebfd947eb164d902a3ee66cca","slug":"the-violent-protests-in-srinagar-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JNU विवाद: श्रीनगर में हुए हिंसक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU विवाद: श्रीनगर में हुए हिंसक प्रदर्शन
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
पुराने शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच एक बार फिर भिड़ंत हो गई। इस दौरान करीब एक दर्जन लोग घायल हुए।
विज्ञापन
इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। युवाओं ने पाकिस्तान और आईएस के झंडे लहराए। साथ ही देश विरोधी नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात रहे। इससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए और हिंसक प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रदर्शन के दौरान लगे देश विरोधी नारे
इस दौरान उन्होंने जेएनयू के छात्रों के समर्थन में भी नारे बुलंद किए। इस दौरान अफजल गुरु के पोस्टर भी दिखे। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका।
इस पर प्रदर्शनकारियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। देखते-देखते उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
नौहट्टा के अलावा गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और यातायात भी प्रभावित हुआ।