{"_id":"61d0bc9c7fe4f37b72183951","slug":"the-tour-jammu-city-news-jmu2510471177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से प्रदेश सहित देशवासी सदमे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे से प्रदेश सहित देशवासी सदमे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया ने शुक्रवार सुबह कटड़ा का दौरा कर हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं का हालचाल जाना। इसके साथ ही मृतकों परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।
राणा ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र भवन के करीब पेश आए हादसे से प्रदेश सहित देशवासियो को सदमा लगा हैं। माता के भवन में पहली बार इस तरह की दुखद घटना हुई है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने कहा कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल का दौरा कर घायलों का हालचाल भी जाना। इसके बाद प्रेसवार्ता में राणा ने कहा कि यह समय आरोप प्रत्योराप का नहीं है। प्रशासन व बोर्ड ने मृतकों के शवों को उनके घर तक सम्मानजक तरीके से पहुंचाने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए हैं।
भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत दुखदायक: वाईवी शर्मा
भाजपा के प्रवक्ता वाईवी शर्मा ने भगदड़ की घटना में श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए 12 श्रद्धालुओं की मौत व बीस अन्य के घायल होने पर गहरा दुख प्रकट किया हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनो के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद ने जाना घायलों का हाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और सांसद जुगल किशोर शर्मा ने शनिवार को कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल का दौरा कर भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं का हालचाल जाना। सांसद ने इस अवसर पर घायलो के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। उन्होंने कहा घायलों को बेहतर उपचार मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।