फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The threat of dominance of militant groups in the Kashmir Valley will be intensified

कश्मीर घाटी में आतंकी गुटों में वर्चस्व की जंग तेज होने की आशंका

Tue, 18 Jul 2017 07:21 PM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 18 Jul 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
The threat of dominance of militant groups in the Kashmir Valley will be intensified
Terrorist - फोटो : google
घाटी में आने वाले दिनों में आतंकी गुटों में वर्चस्व की जंग तेज होने की आशंका है। घाटी में लश्कर की कमान संभाल रहे अबू दुजाना ने लश्कर से नाता तोड़कर जाकिर मूसा का दामन थाम लिया है। लश्कर की कमान अबू इस्माइल के हाथों में सौंपे जाने के बाद उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


इससे माना जा रहा है कि आतंकी गुटों में आपसी टकराव बढ़ सकता है। इस नए समीकरण से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। ज्ञात हो कि अबू इस्माइल अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले का मास्टरमाइंड है। इसकी तलाश में लगातार सुरक्षाबलों की ओर से घेरेबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अबू इस्माइल के लश्कर ए तैयबा की कमान संभालने के बाद पूर्व कमांडर अबू दुजाना ने संगठन से किनारा कर लिया है। उसने हिजबुल से अलग हुए आतंकी जाकिर मूसा के संगठन शरिया ए शहादत का दामन थाम लिया है और सेकेंड इन कमान है। हिज्ब से अलग होने के बाद ही जाकिर मूसा ने इस नए संगठन का गठन किया था। यह संगठन घाटी में शरिया राज लागू करने का पक्षधर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

The threat of dominance of militant groups in the Kashmir Valley will be intensified
terrorist - फोटो : Demo Photo

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह नया समीकरण सुरक्षा बलों के लिए चुनौती पेश कर सकता है। इससे आपसी वर्चस्व की जंग तेज होने की आशंका है जिसमें अपना दबदबा कायम करने के लिए यह संगठन ज्यादा से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे सकता है।

सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठानों तथा ठिकानों पर हमलों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों, नेताओं तथा प्रमुख लोगों को निशाना बनाया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट है कि अबू दुजाना श्रीनगर तथा आस-पास के इलाकों में देखा गया है। जाकिर मूसा का भी श्रीनगर में प्रभाव है।

इस वजह से यह संगठन युवाओं को अपने संगठन में भर्ती कर सकता है। साथ ही इस इलाके में भी आतंकी घटनाओं को अंजाम दे सकता है। इस नए गठजोड़ का खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed