फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The temperature reaches 40 degrees across

गर्मी से लोग बेहाल, जम्मू का पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार

Sun, 01 May 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 01 May 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
The temperature reaches 40 degrees across
तेज धूप से बचने के ‌लिए छाता लेकर जाती महिला। - फोटो : FILE PHOTO
रियासत में लगातार मौसम के साफ रहने से रविवार को जम्मू में दिन का पारा चालीस डिग्री को पार कर गया। यहां इस सीजन में अब तक का यह सबसे गर्म दिन रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारे के 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


राज्य के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर चला गया है। घाटी में अमूमन ठंडे रहने वाले पहलगाम और गुलमर्ग में भी तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 3-4 मई को बारिश के आसार हैं। लेकिन इसका असर घाटी में ज्यादा रहेगा। इस बीच न्यूनतम 1.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। जम्मू में चिलचिलाती धूप से कोई राहत नहीं मिल पाई है। भीषण गर्मी से सड़के सूनी पड़ गई हैं। लू के थपेड़े शरीर को झुलसा देने वाला काम कर रहे हैं। जम्मू में रविवार को दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी कश्मीर से विख्यात भद्रवाह में भी पारे में सामान्य से छह डिग्री उछाल के साथ पारा 30.5 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में अभी राहत है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक 28.1, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में पांच डिग्री अधिक 24.7, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में चार डिग्री अधिक 18.2, लेह में 20.9 और कारगिल में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed