{"_id":"68bf4c5dc444dd72fc068e08","slug":"the-soldier-hit-six-floors-with-his-car-in-reshamghar-jammu-news-c-10-jam1003-708566-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सैन्यकर्मी ने रेशमघर में कार से छह वाहनों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सैन्यकर्मी ने रेशमघर में कार से छह वाहनों को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के रेशमघर काॅलोनी में सोमवार रात एक कार चालक ने उत्पात मचाया। उसने एक के बाद एक छह वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी कार चालक को दबोच लिया। उसे पीटने का प्रयास भी किया लेकिन कुछ लोगों ने उसे छुड़ाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इससे वह पिटने से बच गया। उसके पास से मिले दस्तोवजों के आधार पर आरोपी को सैन्यकर्मी बताया जा रहा है।
सूचना पाकर बख्शी नगर पुलिस थाने के प्रभारी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे में धुत था। रेशमघर के पूर्व पार्षद पवन कुमार का कहना है कि चालक एक सैन्यकर्मी है। वह हरियाणा नंबर की कार चला रहा था। कार ने मोहल्ले में पांच से छह स्कूटी व मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक खंभे से जा टकराई।
पूर्व पार्षद ने बताया कि ये पूरी घटना उनके घर के पास ही हुई है। हादसे के दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बताय कि गुस्साए लोग चालक को पीटने वाले थे इसलिए उसे एक कमरे में बंद कर दिया ताकि गुस्से में लोग कहीं उसे मार न दें।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि चालक को पकड़ लिया गया है। उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। लोगों के आरोप है कि उसने नशे में धुत होकर ये सब किया है। इन आरोपों की जांच कर रहे हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों और कार को भी जब्त कर लिया गया है। अभी फिलहाल चालक कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जांच रही है।
ऐसे लगा जैसे बम फट रहे
मोहल्ले के रमेश लाल का कहना है कि वे अपने परिवार के लोगों के साथ घर में थे। अचानक से जोर-जोर की आवाज आई। ऐसा लगा जैसे बम फट रहे हों। बाहर आकर देखा तो एक कार खंभे के साथ टकराई थी। गली में कई वाहन क्षतिग्रस्त थे। लोग जमा थे। गनीमत है कि किसी की जान नहीं गई। नहीं तो जिस तरह से चालक ने उत्पात मचाया उससे बड़ा नुकसान होता।