{"_id":"57b7457a4f1c1b363c6eb88b","slug":"the-president-will-meet-with-opposition-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज राष्ट्रपति से मिल सकते हैं जम्मू-कश्मीर के विपक्षी दलों के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज राष्ट्रपति से मिल सकते हैं जम्मू-कश्मीर के विपक्षी दलों के नेता
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद विपक्षी दल के नेता
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में जारी हिंसा पर केंद्र और रियासत सरकार के स्टैंड से असंतुष्ट रियासत के विपक्षी दलों के नेता शनिवार बीस अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिल सकते हैं।
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, सीपीएम नेता मोहम्मद युसुफ तारिगामी, निर्दलीय विधायक हकीम यसीन समेत नेकां व कांग्रेस के कई नेता विपक्षी दलों के शिष्टमंडल में शामिल रहेंगे। इनमें से कई नेता शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के अलावा राष्ट्रीय स्तर के नेताओं, जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हैं, से भी मुलाकात की जा सकती है।

उमर अब्दुल्ला ने बुलाई थी सभी विपक्षी दलों की बैठक
घाटी में कर्फ्यू जारी
- फोटो : Amar Ujala
विपक्षी दलों ने एकजुट होकर केंद्र की कश्मीर नीति और रियासत सरकार द्वारा हालात से निपटने में विफलता की आलोचना की है।
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पहल पर 17 अगस्त को आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में सभी दलों के नेताओं ने एक स्वर से सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग का विरोध किया था और विपक्षी दलों के नेताओं का शिष्टमंडल नई दिल्ली भेजकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को हालात की जानकारी देने का फैसला लिया था। विपक्षी दल कश्मीर में शांति बहाली के लिए सभी हितधारकों से बातचीत पर जोर देंगे।