फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The opening of the state's largest sewage treatment plant

रियासत के सबसे बड़े सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन

Mon, 22 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 22 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The opening of the state's largest sewage treatment plant
प्लांट का उद्घाटन करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को जम्मू में एक के बाद एक लगातार कई विकास कार्यों की आधार शिला रखी और रियासत के सबसे बड़े 30 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भगवती नगर में उद्घाटन भी किया। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, एस सी बोर्ड के वाइस चेयरमैन भूषण डोगरा और विधायक सत शर्मा, अंजुम फाजिली और एमएलसी सुरेंद्र अंबरदार की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने भगवती नगर में इरा की ओर से निर्मित 30.82 करोड़ की राशि से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को जनता को समर्पित किया। प्लांट की क्षमता 31000 सीवर कनेक्शन की है। 
विज्ञापन


प्लांट से प्रतिदिन 30 मिलियन लीटर सीवरेज प्रतिदिन ड्रेन किया जा सकेगा और इससे तवी में गिरने वाली गंदगी में भी कमी आएगी। और साफ सफाई के अलावा जम्मू पश्चिम में वातावरण में सुधार लाने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

32 आवासीय फ्लैटों की आधार शिला रखी

The opening of the state's largest sewage treatment plant
अधिकारियों से बात करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सरकार श्रीनगर व जम्मू शहरों का विकास करने को प्रतिबद्ध है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सरकार में दरबार मूव कर्मचारियों के लिए एस्टेट विभाग की ओर से निर्मित दो बेड रूम वाले 32 आवासीय फ्लैटों की आधार शिला रखी। सात करोड़ की राशि से यह फ्लैट तैयार होंगे।

मुख्यमंत्री को इस अवसर पर बताया गया मुट्ठी में जेडीए की ओर से बनाए जा रहे तीन बेड रूप वाले 32 और दो बेड रूम वाले 100 फ्लैट एस्टेट विभाग खरीदने की तैयारी कर रहा है। इस पर 61 करोड़ की राशि खर्च आएगी। इसके अलावा गांधीनगर में विधायकों के भी 288 फ्लैट निर्मित किए जाएंगे। इस परियोजना पर 200 करोड़ की राशि खर्च होंगी। 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने तालाब खटिका का दोरा कर सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्ष्षण किया। उन्होंने पर्यटन विभाग से नई जामिया मस्जिद में शौचालय परिसर का निर्माण करने के निर्देश दिए।

वहीं बाग ए बाहु में मुख्यमंत्री ने 10.82 करोड़ की राशि के म्यूजिक्ल वाटर फाउंटेन और साउंड एंड लाइट लेसर शो प्रोजेक्ट की आधार शिला रखी। इसके अलावचा जम्मू रोपवे प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री को बताया गया कि रोपवे प्रोजेक्ट 62 करोड़ की राशि से माच्र 2018 में पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed