फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The next 48 hours will be bad weather

अगले 48 घंटों तक खराब रहेगा मौसम

Thu, 28 Jan 2016 07:53 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
The next 48 hours will be bad weather

रियासत के तीनों खित्तों में शुक्रवार से अगले 48 घंटों तक बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग श्रीनगर ने कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मौसम में बदलाव को देखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है। पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


मौसम खराब होने की स्थिति में जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह हाईवे पर भी मार पड़ सकती है। जम्मू और कश्मीर में वीरवार को दिनभर धूप खिले रहने के बाद शाम को बादल छा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनस 12.7 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे सर्द

The next 48 hours will be bad weather

मौसम साफ रहने से दोनों संभागों के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। इस बीच, माइनस 12.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ लेह सबसे सर्द रहा।

जबकि कारगिल में माइनस 11.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। खराब मौसम का असर 31 जनवरी तक रहेगा। हालांकि, इस दौरान लद्दाख रीजन में मौसम शुष्क रहेगा।

श्रीनगर में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.1, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में तीन डिग्री अधिक 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed