फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The landslide reduced a three-storey building and several shops to rubble.

Jammu News: भूस्खलन से तीन मंजिला इमारत सहित कई दुकानें मलबे में तबदील

Mon, 13 Oct 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 13 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The landslide reduced a three-storey building and several shops to rubble.
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला उधमपुर के अंतर्गत नरसू नाल नामक स्थान पर रविवार की सुबह भूस्खलन ने तीन मंजिला इमारत सहित कई दुकानों को मलबे के ढेर में तबदील कर दिया। एक तरफ की मार्केट को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि इसमें जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दुकान तथा रेस्टोरेंट के मालिक शाहबाज और जनरल मैनेजर इत्तेफाक अहमद ने बताया कि 26 अगस्त को हुई तेज बारिश में उनकी इमारत को भूस्खलन से नुकसान पहुंचा था। अब हालात सामान्य हो गए थे, लेकिन रविवार सुबह पस्सियां गिरने से करीब 2 घंटे पहले इमारत के पीछे से आवाज़ें आने लगीं। आवाज़ सुनकर सभी लोग दुकानों व रेस्टोरेंट से बाहर आ गए। वही सुबह 10 व 11 बजे के करीब ताजा भूस्खलन में तीन मंजिला इमारत व दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा और देखते ही देखते इमारत मलबे के ढेर में तबदील हो गई। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार मियां खान ने बताया कि पहले भी इसी स्थान पर भूस्खलन से काफी नुकसान पहुंचा था, रविवार को भूस्खलन से गिरी पस्सियों ने तीन मंजिला इमारत व दुकानों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed