फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The journey from Jammu to Delhi will be completed in just six hours says central minister 

कटरा-दिल्ली एक्सप्रेस वेः जम्मू से दिल्ली का सफर होगा मात्र छह घंटे में पूरा

Thu, 13 Aug 2020 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कठुआ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
The journey from Jammu to Delhi will be completed in just six hours says central minister 

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे का काम वर्ष 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद जम्मू से दिल्ली का सफर मात्र छह घंटे में पूरा हो जाएगा, जो वर्तमान में लगने वाले समय से आधा है। यह जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी।  

विज्ञापन


डॉ. सिंह के अनुसार एक्सप्रेस-वे बनने के बाद लोग ट्रेन या हवाई यात्रा करने के बजाय सड़क मार्ग से यात्रा करना ज्यादा पसंद करेंगे। एक्सप्रेस कॉरिडोर श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा के अलावा एक ओर पवित्र शहर अमृतसर को भी लिंक करेगा। 
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि फीडबैक कंसल्टेंट्स लिमिटेड द्वारा सर्वेक्षण पूरा करने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 35 हजार करोड़ से अधिक है। यह एक्सप्रेस वे कठुआ, जम्मू के अलावा जालंधर, अमृतसर, कपूरथला और 
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना से होकर गुजरेगा।

कठुआ-जम्मू में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा
डॉ. सिंह के मुताबिक तीन साल में पूरा होने वाला यह कॉरिडोर उद्योग को बढ़ावा देने और पूरे क्षेत्र में निवेश के लिए नई किरण लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि यह कठुआ और जम्मू जैसे शहरों में आर्थिक हब के विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

बता दें, डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए वर्ष 2015 से ही प्रयास शुरू कर दिए थे। उन्होंने तीन वर्ष पहले कटरा में आयोजित एक समारोह के दौरान इस एक्सप्रेस वे को लेकर प्रस्ताव दिया था जिसे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद प्रक्रियागत मुद्दों आदि के कारण इसमें समय लगा। 


4 से 6 लेन होगा जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे
डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे को 4 से 6 लेन भी किया जाएगा जो जम्मू, कठुआ और पठानकोट के बीच आवागमन के लिए भी एक बड़ा वरदान साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed