{"_id":"58daa9684f1c1b467763f586","slug":"the-hottest-day-of-the-season-in-jammu-has-passed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन गुजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन गुजरा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के अधिकांश इलाकों में हलकी और तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन जम्मू में कोई राहत नहीं मिल पाई है। मंगलवार को जम्मू में सामान्य से छह डिग्री चढ़कर 35.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन गुजरा।
संभाग के अन्य हिस्सों में भी यही हाल है। इस बीच श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब चार हजार छोटे-बड़े वाहनों को भेजा गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में घाटी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। जम्मू में मौसम साफ रहेगा।
घाटी के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को इंद्रदेव मेहरबान रहे। हलकी और तेज बारिश से कई जगह पारा गिर गया है। देर शाम तक बादल छाए हुए थे। हालांकि गुलमर्ग में पारा सामान्य से आठ डिग्री चढ़कर 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में गर्मी बढ़ने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
रोजाना पारे में बढ़ोतरी से दिन में तीखी धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन में हलके बादल छाए, लेकिन बारिश का इंतजार ही रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में मंगलवार को दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।