फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The High Court has stayed the order of return of the woman sent to Pakistan to India

Jammu News: पाकिस्तान भेजी गई महिला की वापसी के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

विज्ञापन
The High Court has stayed the order of return of the woman sent to Pakistan to India
जेएनएफ
विज्ञापन

जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे हालात के बीच जम्मू से वापस भेजी गई पाकिस्तानी महिला की भारत लाने के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले में गत छह जून को रिट कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को आदेश दिया था कि महिला को वापस भारत लाया जाए। इस आदेश को गृह मंत्रालय ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।
मामला 38 वर्षीय पाकिस्तानी महिला रशीदा से जुड़ा है। उसका निकाह जम्मू के रहने वाले शेख जहूर से हुआ है। उसे पाकिस्तान वापस भेज दिया गया था। रिट कोर्ट के आदेश को चुनौती वाली गृह मंत्रालय की याचिका पर बुधवार को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली एवं न्यायाधीश राजेश ओसवाल की खंडपीठ ने सुनवाई की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने रिट कोर्ट के आदेश पर रोक लाग दी है।
विज्ञापन

मंत्रालय ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा कि वे रिट कोर्ट के इस आदेश से व्यथित हैं क्योंकि यह आदेश गलत धारणा पर आधारित है कि भारतीय नागरिक से विवाह करने के बाद उसे भारत में रहने या अपने निर्वासन को रोकने का अधिकार प्राप्त है। यह अच्छी तरह से स्थापित कानून है कि एक विदेशी नागरिक केवल विवाह के आधार पर भारतीय राष्ट्रीयता या कानूनी निवास अधिकार प्राप्त नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने कहा कि एक विदेशी के पास भारत में रहने का मौलिक अधिकार नहीं है और उनका प्रवेश और रहना विदेशी अधिनियम 1946 के तहत राज्य के नियामक नियंत्रण के अधीन है क्योंकि यह एक सामान्य कानून है कि एक विदेशी नागरिक को अनुच्छेद 19 के तहत गारंटीकृत अधिकार प्राप्त नहीं हैं।

एक विदेशी को उपलब्ध एकमात्र मौलिक अधिकार भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत है जो वीजा समाप्त होने या रद्द होने के बाद भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं देता है। दलीलें सुनने के बाद खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई 2025 तय की है। तब तक 6 जून को पारित रिट कोर्ट का आदेश रद्द रहेगा।

1996 से लंबित भारतीय नागरिकता
बता दें कि महिला ने 1996 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था जो अब तक लंबित है जबकि महिला को दिया गया वीजा हर साल रिन्यू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed