{"_id":"e63be779468b3bdc918e39ba250cbdb6","slug":"the-half-dozen-fire-ash-asiane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से राख हुए आधा दर्जन आशियाने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से राख हुए आधा दर्जन आशियाने
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 09 Feb 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के अबी गुजार इलाके में रविवार को आधा दर्जन के करीब मकानों में आग लग गई। इस दौरान 33 परिवार को बचा लिया गया। आग को काबू करने के लिए दमकल विभ्ााग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिला उपायुक्त डा. फारूक अहमद लोन ने राजस्व विभाग के सहायक आयुक्त के साथ इलाके का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि तत्काल राहत के लिए प्रत्येक प्रभावित परिवार को दो हजार रुपये और कंबल दिए जाएंगे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वह राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के राहत की प्रक्रिया शुरू करें। पीडीपी नेता एवं विधायक सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने चिंता जताई है।
विज्ञापन