फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The government handed over weapons to the forest guards in Rajori to fight terrorism

Crackdown Terrorism : राजोरी में सरकार ने वन रक्षकों को भी थमाए हथियार, अब आतंकियों का कर सकेंगे सफाया

Thu, 14 Dec 2023 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 05:34 AM IST
सार

अब वन रक्षक न सिर्फ मुस्तैदी से वनों की रक्षा करेंगे बल्कि आतंकियों का सफाया भी कर सकेंगे। 

विज्ञापन
The government handed over weapons to the forest guards in Rajori to fight terrorism
हथियारों से लैस वन रक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगलों में बढ़ती तस्करी व आतंकी घटनाओं के बाद सरकार ने फॉरेस्ट प्रोडक्शन फोर्स (एफपीएफ) को भी हथियारों से लैस कर दिया है। अब वन रक्षक न सिर्फ मुस्तैदी से वनों की रक्षा करेंगे बल्कि आतंकियों का सफाया भी कर सकेंगे। 

विज्ञापन


असिस्टेंट डायरेक्टर मासूद अहमद ने बताया कि पिछले कुछ समय से राजोेरी में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। इससे जंगलों की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी। अब सरकार ने फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के कर्मचारियों को हथियार थमा दिए हैं। पहले फोर्स के पास हथियार नहीं थे। अब वे हथियार लेकर जंगलोें में गश्त कर रहे हैं। इससे वह सही ढंग से जंगलों की रक्षा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हथियारों से लैस कर्मी अब गश्त से दौरान कुछ संदिग्ध दिखने पर डटकर मुकाबला भी कर सकेंगे। वहीं, एफपीएफ को जंगली क्षेत्रों की ज्यादा जानकारी होती है। फॉरेट प्रोटेक्शन फोर्स के असिस्टेंट डायरेक्टर मासूद अहमद ने बताया कि पहले एफपीएफ के पास जंगलों के संरक्षण के लिए हथियार नहीं थे। अब एफपीएफ निडर होकर अवैध कटान रोक सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह की देश विरोधी गतिविधि होगी तो उसका भी मुकाबला कर सकेंगे। जवान वाइल्ड लाइफ विभाग, फॉरेस्ट विभाग, सॉयल कंजर्वेशन और सोशल फॉरेस्टरी विभाग की भी मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed