फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The former mp give advice to congress leadership

पूर्व सांसद ने टिकट मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व को दी सलाह

Tue, 21 Oct 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 21 Oct 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
The former mp give advice to congress leadership

पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन लाल शर्मा ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी के प्रधान सैफुद्दीन सोज और राज्यसभा में विपक्ष के सदस्य गुलाम नबी आजाद से अपील की है कि पार्टी के उन्हीं सदस्यों को टिकट दिया जाना चाहिए, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया है।

विज्ञापन


उन्होंने यह बात अखनूर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में जनसभाओं के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार ने राज्य के लोगों के लिए बहुत ही अच्छे काम किए हैं, लेकिन कुछ राजनेताओं के कारण पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पाटी के दबाव के कारण ही रिफ्यूजियों के पैकेज का मसला हल हुआ है। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि वह हाई कमान से अपील करते हैं कि वह विधानसभा चुनाव के लिए सही तरह से टिकट वितरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाने वाले और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले व्यक्तियों को चुनाव में मौका दिया जाना चाहिए। जनसभा के दौरान बलदेव राज शर्मा, कृष्ण लाल, चमेल सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed