{"_id":"65c55bca4e86df9c390127e4","slug":"the-family-had-gone-to-a-wedding-ceremony-thieves-took-away-jewelery-and-cash-jammu-news-c-393-1-mwj1001-100013-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शादी समारोह में गया था परिवार, गहने-नकदी समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शादी समारोह में गया था परिवार, गहने-नकदी समेट ले गए चोर
विज्ञापन
बनतालाब क्षेत्र का मामला, घर के आंगन में लगा सीसीटीवी कैमरा था बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। चिन्नौर थाना क्षेत्र के बनतालाब के एक घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए थे। चोरों ने घर से गहने और नकदी चोरी कर लिए।
बनतालाब निवासी सोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को वह परिवार सहित एक शादी समारोह में गए हुए थे। रात 11:00 बजे घर लौटे, तो देखा कि घर का गेट खुला है। कमरे का ताला भी टूटा था। अलमारी खुली हुई थी। सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में करीब 9 लाख के सोने के गहने और 45000 रुपए रखे हुए थे, जो चोर ले गए। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सोहनलाल सेना में कार्यरत हैं। अलमारी में उनके दस्तावेज भी रखे थे। उन्होंने बताया कि चोर उनकी खून पसीने की कमाई ले गए। घर के आंगन में सीसीटीवी कैमरा भी है, लेकिन बच्चों ने कैमरे की तार निकाल दी थी। इसके चलते सीसीटीवी कैमरा भी बंद था।