फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The dream of train from Kashmir to Kanyakumari will be fulfilled in the new year

Jammu : कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन का सपना अगले साल हो जाएगा पूरा, रेल राज्यमंत्री बिट्टू ने बंधाई आस

Wed, 20 Nov 2024 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 12:47 AM IST
सार

जनवरी 2025 में किसी भी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को रियासी जिले में चिनाब पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल और स्टेशनों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
The dream of train from Kashmir to Kanyakumari will be fulfilled in the new year
चिनाब रेल पुल से गुजरती ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

नए साल में कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल दौड़ने का सपना पूरा होने की उम्मीद बंधी है। जनवरी 2025 में किसी भी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को रियासी जिले में चिनाब पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल और स्टेशनों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


ग्रा में बने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद रवनीत सिंह बिटटू ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर बचे हुए काम को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। जनवरी में कभी भी प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं। अंजी पुल के निरीक्षण के दौरान कहा, यह केबल पुल दुनिया का अजूबा है। पुल को बनाने के लिए इंजीनियरों ने बेहतरीन काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी घाटी और यहां के लोगों की तरक्की के लिए सोचते हैं। उनकी सोच के मुताबिक ही यह परियोजना अंतिम पड़ाव पर है।
विज्ञापन


परियोजना पर कुल 42,900 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है। पूरी दुनिया की नजरें इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर है। घाटी में रेल दौड़ते ही भारत पूरी दुनिया में नया अयाम स्थापित करेगा। न केवल पर्यटकों बल्कि व्यापार में भी यह ट्रेन बड़ा बदलाव लेकर लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर मौसम में पर्यटक पहुंच सकेंगे घाटी
मंत्री ने कहा, हर मौसम में सामान और पर्यटक घाटी तक पहुंच पाएंगे। जम्मू में जल्द ही रेलवे डिवीजन बनेगा। इससे जम्मू संभाग में व्यापार और पर्यटन वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed