फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The display of artworks amidst the music enthralled the audience.

Jammu News: संगीत वादन के बीच कलाकृतियों के प्रदर्शन ने मोहा मन

विज्ञापन
The display of artworks amidst the music enthralled the audience.
गांधी नगर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय एकता पर्व के अवसर पर कार्यक्रमों की प्रस्तुत - फोटो : Samvad
जम्मू। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक गांधी नगर में राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कलाकृतियों, संगीत वादन के माध्यम से आए हुए अतिथियों का मन मोहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक उपायुक्त जम्मू हरी सिंह ने किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि हरी सिंह ने विद्यालय के छात्रों की तरफ से प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम निश्चित तौर पर देश की एकता को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सहायक आयुक्त इस्लाम खान ने भी अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम में जम्मू संभाग के मीरां साहिब, सुंजुवान, उधमपुर के छात्रों ने भाग लिया। युवा प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में लोक नृत्य, वाद्य संगीत, रंगमंच व पारंपरिक कहानियों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में भारतीय सांस्कृतिक एकता का निर्माण,राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आकाश गु़प्ता ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed