फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The devotees who returned from amarnath told that Shivling is 12 feet

अमरनाथ यात्राः दर्शन कर लौटे भक्तों ने बताया 12 फीट का है शिवलिंग, खत्म हुई बेकरारी

Sun, 01 Jul 2018 11:38 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Updated Sun, 01 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
The devotees who returned from amarnath told that Shivling is 12 feet
Amarnath yatra

पिछले तीन दिनों से लगातार खराब चल रहा मौसम रविवार को साफ हुआ और अमरनाथ यात्रा बहाल हुई तो शिवभक्तों का जोश उफान पर था। पूरा बालटाल यात्रा मार्ग बाबा के जयकारे से गूंज रहा था। हजारों भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर अपने को निहाल महसूस किया। दर्शन कर लौटे भक्तों का कहना है कि बाबा अपने पूर्ण रूप में विराजमान हैं। लगभग 12 फीट का शिवलिंग है। 

विज्ञापन


बालटाल बेस कैंप में दर्शन कर लौटे चंडीगढ़ के सेक्टर 39 निवासी संदीप कुमार ने बताया कि बाबा के दर्शन कर सारी बेकरारी खत्म हो गई है। पिछले कई दिनों से बेस कैंप में थे। पहले जत्थे में ही जाना था। बाबा बर्फानी लगभग 12 फीट के हैं। दिव्य दर्शन से मन प्रसन्न है। उन्होंने बताया कि रविवार को संगम के रास्ते ही भेजा गया। काली माता वाले ट्रैक की मरम्मत चल रही है। 2003 से वे लगातार दर्शन को आ रहे हैं। 2014 से उन्होंने लगातार दो बार दर्शन शुरू किया है। इस बार भी दो-तीन बाद वे दोबारा दर्शन को जाएंगे। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर 39 निवासी धर्मवीर, प्रभा व हरीश ने बताया कि बाबा के दर्शन से सारी तकलीफें और परेशानियां काफूर हो गई हैं। सुबह जब निकले तो जबर्दस्त जोश था। बाबा बर्फानी के दर पर पहुंचकर यह दोगुना हो गया। जयकारे के बीच पता ही नहीं चला कि सफर कब पूरा हो गया और बाबा के दर पर पहुंच गए। मत्था टेक शाम को बेस कैंप लौट आए। तनिक भी थकान महसूस नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते भर लगते रहे जयकारे
दर्शन कर लौटे भोले भक्तों ने बताया कि बेस कैंप से पवित्र गुफा तक रास्तेभर जयकारे लगते रहे। यह भक्तों का उत्साह और बढ़ा रहा था। रास्ते में कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। प्रशासन की ओर से सभी प्रकार के इंतजाम कर रखे गए थे। मौसम साफ होने से चॉपर सेवा भी बालटाल के रास्ते बहाल रही। घोड़े वाले भी श्रद्धालुओं को ढो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed