फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The cost of slapping: Teacher's hand burst the student's eardrum; family filed a complaint

चांटा मारने की कीमत: शिक्षक के हाथ से फटा छात्र का कान का पर्दा; परिजन ने करवाई शिकायत दर्ज

Sun, 16 Mar 2025 10:53 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 16 Mar 2025 10:53 AM IST
सार

आरएस पुरा के दीवानगढ़ गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक के चांटा मारने से तीसरी कक्षा के छात्र का कान का पर्दा फट गया, और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
The cost of slapping: Teacher's hand burst the student's eardrum; family filed a complaint
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

शिक्षक के चांटा मारने से तीसरी कक्षा के एक छात्र के कान का पर्दा फट गया। बच्चे की गलती यह थी कि वह अपने एक सहपाठी के साथ शरारत कर रहा था। यह मामला आरएस पुरा थाना क्षेत्र के दीवानगढ़ गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल का है। बच्चे के परिजन ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दीवानगढ़ के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र की शरारत पर शिक्षक मदन लाल को गुस्सा आ गया। इस दौरान उन्होंने छात्र को चांटा मार दिया। जब परिजन उक्त छात्र को अस्पताल लेकर गए, तो वहां पर डॉक्टरों ने छात्र के कान का पर्दा फटने की पुष्टि की।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद छात्र को घर भेज दिया। अरनिया जोनल शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कौर का कहना है कि बच्चे को पीटने के मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक मदन लाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्कूल के हेडमास्टर से रिपोर्ट बनाकर भेजने का निर्देश जारी किया गया है।आरएस पुरा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार का कहना है कि बच्चे के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed