{"_id":"575858654f1c1bee5a9c5cd1","slug":"the-control-room-will-work-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा रूट पर 24 घंटे काम करेगा संयुक्त कंट्रोल रूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा रूट पर 24 घंटे काम करेगा संयुक्त कंट्रोल रूम
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के लिए डीजीपी के राजेंद्रा ने आईजीपी कश्मीर एसजेएम गिलानी के साथ पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट का हवाई निरीक्षण किया।
उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को दोनों ट्रैक पर संवेदनशील स्थानों की तलाश करके सुरक्षा को पुख्ता बनाने के निर्देश दिए। पहलगाम और बालटाल में डीजी ने आला अफसरों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बेहतर नतीजों के लिए राज्य पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन से समन्वय मजबूत बनाकर काम करे। बालटाल और पहलगाम रूट पर राज्य पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षाबल तैनात किए जाएंगे। सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के साथ सुरक्षाबल यात्रियों के साथ नरम रवैया अपनाएंगे।
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सिविल प्रशासन के साथ तालमेल मजबूत बनाकर काम किया जाएगा। डीजी ने कहा कि संबंधित रूटों पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाया जाए। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को खड़ा करने की इजाजत दी जाएगी।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में संयुक्त कंट्रोल रूम काम करेंगे। बैठक में विभिन्न सुरक्षाबलों के अधिकारी मौजूद रहे।