{"_id":"5fa6e85b3a9ecb435e22e9d1","slug":"the-coldest-night-of-this-season-recorded-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में रिकॉर्ड की गई इस सीजन की सबसे सर्द रात, पारा माइनस 0.9 तक लुढ़का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में रिकॉर्ड की गई इस सीजन की सबसे सर्द रात, पारा माइनस 0.9 तक लुढ़का
Sun, 08 Nov 2020 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : बासित जरगर
घाटी में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। रात को तापमान सामान्य से बहुत नीचे पहुंच जा रहा है, लेकिन दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल रही है। श्रीनगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2.7 डिग्री कम है।
विज्ञापन
इसी बीच प्रदेश में सबसे कम तापमान माइनस 2.7 डिग्री रहा। पड़ोसी प्रदेश लद्दाख के द्रास में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री, जबकि लेह में माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि शुक्रवार की रात श्रीनगर की अब तक की इस सीजन में सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
आगे अभी इससे सर्द रातें होने की संभावना है क्योंकि अभी दिन में मौसम अच्छा है और रात में आसमान साफ होने के कारण काफी ठंड पड़ती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 नवंबर को पश्चिमी दबाव के चलते हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे ठंड टूटे की संभावना है।
विज्ञापन