फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The Bari Brahmana police conducted a house-to-house search operation at Sarore Adda.

Jammu News: बाड़ी ब्रह्मणा पुलिस ने सरोर अड्डा में हाउस-टू-हाउस तलाशी अभियान चलाया

विज्ञापन
The Bari Brahmana police conducted a house-to-house search operation at Sarore Adda.
चिट्टा तस्करी के मामलों की समीक्षा और रोकथाम के मद्देनजर उठाया सख्त कदम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्रह्मणा। पुलिस ने सोमवार को सरोर अड्डा और गुज्जर बस्ती के आसपास व्यापक तलाशी अभियान चलाकर हाउस-टू-हाउस चेकिंग की। अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ बाड़ी ब्रह्मणा प्रदीप सेन ने किया। यह कदम स्थानीय स्तर पर हाल ही में सक्रिय हो रहे चिट्टा तस्करी के मामलों की समीक्षा और रोकथाम के मद्देनजर उठाया गया है।
पेट्रोलिंग टीम ने इलाके में मौजूद लोगों के पहचान-पत्र मिलान किए और घर-घर जाकर तलाशी व पूछताछ की। चेकिंग के दौरान बस्ती में रह रहे गुज्जरों की संख्या, पारिवारिक जानकारी और आवागमन का विवरण भी रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इन जानकारियों का उद्देश्य संभावित संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई करना और समुदाय की सुरक्षा भाव को मजबूत करना है।

थाना प्रभारी संदीप सिंह चिब ने कहा कि अभियान का मुख्य मकसद नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना और चिट्टा हॉटस्पॉट क्षेत्रों की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वह पुलिस के साथ सहयोग जारी रखें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही और दौरा शांतिपूर्ण रूप से समाप्त हुआ। पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसे नाके और निरीक्षण नियमित अंतराल पर किए जाएंगे ताकि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई और घरेलू स्तर पर अपराधों पर लगातार नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed