फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The army personnel had entered the house by jumping over the wall and fired nine rounds.

जम्मू सैनिक कॉलोनी हत्याकांड: दीवार फांदकर घर में घुसा था सैन्य कर्मी, नौ राउंड चलाई थीं गोलियां 3 युवतियों पर

Mon, 29 Sep 2025 01:33 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 29 Sep 2025 01:33 PM IST
सार

जम्मू में एक सैन्य कर्मी ने दीवार फांदकर घर में घुसकर फिजियोथेरेपी में काम करने वाली तीन युवतियों पर नौ राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें मुंबई की मेहजबीन भी शामिल थीं। आरोपी प्रेम प्रसंग के चलते गुस्से में था और पुलिस उसकी गहन पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
The army personnel had entered the house by jumping over the wall and fired nine rounds.
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

सैनिक कॉलोनी में घर में गोली लगने से मारी गई मुंबई की युवती मेहजबीन के मामले में प्रेम प्रसंग सामने आ रहा है। आरोपी सैन्य कर्मी शेर सिंह से हुई शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वारदात वाले दिन वह दीवार फांदकर घर में घुसा था और उसने भीतर मौजूद तीन युवतियों पर करीब नौ राउंड गोलियां चलाईं।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी फिजियोथेरेपी में काम करने वाली एक युवती के संपर्क में था जिससे वह शादी करना चाहता था। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि 21 अगस्त को गोलीकांड वाले दिन मुंबई की मेहजबीन, फातिमा और लुधियाना की जसप्रीत कौर के अलावा एक अन्य लड़की वारदात वाले घर में मौजूद थी।
विज्ञापन


ये सभी फिजियोथेरेपी सेंटर में काम करती थीं। गोलीकांड से कुछ समय पहले चौथी युवती वारदात वाले घर से बाहर निकली थी। उससे पहले उसकी तीनों युवतियों के साथ सैन्य कर्मी के घर पर आने को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: जम्मू सैनिक कॉलोनी हत्याकांड: आरोपी शेर सिंह रिमांड पर, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ, SHO और दो PSI सस्पेंड

जब सैन्य कर्मी को इस बात का पता चला तो वह गुस्से में घर में पहुंचा और तीनों युवतियों पर गोलियां चला दीं। उसके चौथी युवती के साथ संपर्क थे और उसे लग रहा था कि तीनों युवतियां उसकी राह में रोड़ा हैं। ऐसे में उन्हें अपने रास्ते से हटाने की ठान ली।


सूत्रों के अनुसार सैन्य कर्मी जम्मू में आर्मी मूवमेंट कंट्रोल ऑफिस (एमसीओ) जम्मू रेलवे स्टेशन पर कार्यरत है। वह सैन्य कर्मियों के लिए ट्रेन में सीट आरक्षित करता है। आरोपी सैन्य कर्मी पांच दिन रिमांड पर है। पुलिस उससे गोलीकांड का कारण, सबूत मिटाने, वारदात को सड़क हादसा बताने और अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने वाले डॉक्टर की भूमिका के बारे में जान रही है।

पूछताछ के दौरान सैन्य कर्मी ने कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। आने वाले दिनों में डॉक्टर से पूछताछ और उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। आईजी क्राइम ब्रांच जम्मू सुरजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed