फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists using fake identity cards in kashmir valley

खुलासा: कश्मीर में फर्जी पहचान पत्र से सुरक्षाबलों को चकमा दे रहे हैं आतंकी

Mon, 08 May 2017 11:51 AM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 08 May 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
terrorists using fake identity cards in kashmir valley
फर्जी पहचान पत्र का सहारा ले रहे आतंकी - फोटो : File Photo

घाटी में सक्रिय आतंकी फर्जी पहचान पत्र के जरिये सुरक्षा बलों को चकमा दे रहे हैं। तलाशी अभियान के दौरान धूल झोंकने के लिए फर्जी पहचान पत्र का सहारा लिया जा रहा है, ताकि सुरक्षा बलों से आसानी से निपटा जा सके, लेकिन यह सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन


कुलगाम में शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए लश्कर आतंकी फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा के पास भी तलाशी के दौरान फर्जी पहचान पत्र मिला है। घाटी में सक्रिय विदेशी आतंकियों के पास से आधार कार्ड तथा वोटर कार्ड भी बरामद हो चुके हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकी के पास साकिब गनेई के नाम का परिचय पत्र बरामद हुआ था। काफी देर तक पुलिस आतंकी के परिचय को लेकर ही उलझी रही। बाद में वांछित लश्कर आतंकी सेठा के रूप में शिनाख्त होने पर देर रात पुलिस ने इसका खुलासा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिचय पत्र से ही होती है शिनाख्त

terrorists using fake identity cards in kashmir valley
आतंकियों की शिनाख्त - फोटो : डेमो पिक

छह अगस्त 2015 को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर उधमपुर के नरसू नाले इलाके में बीएसएफ की कानवाई पर हमले मामले में एनआईए को इसकी तलाश थी। एनआईए ने इसे भगोड़ा घोषित करते हुए दो लाख रुपये का इनाम रखा था।

सुरक्षा बलों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान परिचय पत्र के आधार पर ही शिनाख्त की जाती है। ऐसे में फर्जी पहचान पत्र होने से पहचान करने में दिक्कतें आती हैं। वर्ष 2016 में बारामुला से जैश का पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान आधार कार्ड के साथ पकड़ा जा चुका है।

आधार कार्ड मिलने से सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आई थीं। वह जैश में युवाओं की भर्ती के लिए काम कर रहा था। आतंकियों को फर्जी वोटर कार्ड उपलब्ध कराने की मिलीभगत का 2008 में भी पर्दाफाश हो चुका है। तब फर्जी वोटर कार्ड बनाने वाले कर्मचारी को निलंबित किया गया था। 

फर्जी पहचान पत्र रखने की हिदायत

terrorists using fake identity cards in kashmir valley
आतंकवादी - फोटो : Demo Photo

सुरक्षा बलों के पास इस बात के इनपुट हैं कि आतंकी तंजीमों के आका तथा आईएसआई की ओर से आतंकियों को इस बात की खास हिदायत दी जाती है कि वे अपने पास फर्जी पहचान पत्र ही रखें, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे और आसानी से शिनाख्त न हो सके। कई बार आतंकी फर्जी परिचय पत्र से ही मौके से चकमा देकर भाग निकलते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed