{"_id":"606834a3a680e5165309b438","slug":"terrorists-tried-to-snatched-rifle-from-jk-bank-gurad-at-imamsahib-shopian-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों की कमी और खाने के लाले: कश्मीर में लूट पर आमादा आतंकियों ने की एक और नापाक हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों की कमी और खाने के लाले: कश्मीर में लूट पर आमादा आतंकियों ने की एक और नापाक हरकत
Sat, 03 Apr 2021 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों और पैसे की कमी से बौखलाए आतंकी जम्मू-कश्मीर में लूट की साजिशें रच रहे हैं। शोपियां के इमाम साहब इलाके में जेकेबैंक के गार्ड से आतंकियों ने हथियार छीनने की नापाक कोशिश की। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते आतंकी के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में एक गिरफ्तारी भी हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि आतंक विरोधी अभियानों के चलते घाटी में आतंकी संगठनों की कमर पूरी तरह टूट चुकी है। सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते आतंकी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, इसके कारण सीमा पार भी बौखलाहट है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी
विज्ञापन
हथियारों से लेकर पैसों की भारी कमी के चलते अब आतंकी लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए वह बैंकों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले 24 मार्च को भी घाटी के बडगाम जिले में आतंकियों ने चांदपोरा इलाके में एक बैंक में लूट को अंजाम दिया। जहां से करीब 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इतना ही नहीं बैंक के गार्ड का हथियार भी छीन ले गए थे।
ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें