Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों का हमला, सेना पर फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में एक ढेर
जम्मू कश्मीर के अखनूर में आतंकी हमले में एक आतंकवादी मारा गया है। सेना ने इसकी पुष्टि की है कि हथियारों के साथ एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है। अन्य दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, जिन्हें सेना ने घेर रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया गया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षा बल फिलहाल बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।
सुरक्षाबलों ने तीन को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यहां बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों ने सुबह सेना की एंबुलेंस पर गोलीबारी की थी। हालांकि, हमले में किसी के अभी तक घायल होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि तीन आतंकवादी मारे गए और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल, तलाशी अभियान जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी पहले मंदिर में घुस गए थे और एक मूर्ति को खंडित कर दिया। लेकिन वहां मौजूद लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया। वहां से भागते वक्त आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग कर दी।
White Knight Corps tweets, "Terrorists fired upon a convoy near Asan, Sunderbani Sector, targeting Army vehicles in the morning. Swift retaliation by their own troops ensured the foiling of the attempt ensuring no injuries. The area has been cordoned off, and a search operation… pic.twitter.com/RoaRtRB4TG
— ANI (@ANI) October 28, 2024
जम्मू एसएसपी ने कहा कि माना जा रहा है कि तीन आतंकवादी जम्मू जिले के अखनूर के अस्सान मंदिर के पास देखे गए। उन्होंने सेना की एम्बुलेंस पर कुछ राउंड फायरिंग की। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के सीमावर्ती गांव बटल में स्थित शिव आसन मंदिर में सुबह सवा सात बजे के करीब तीन आंतकवादियों को देखा गया। जो सेना की वर्दी में थे। तीनों हथियारों से लैस थे। आंतकवादियों ने मंदिर में ट्यूशन पढ़ने आए तीन छात्रों को बंदी बना लिया। लेकिन कुछ देर बाद उन्हे छोड़ दिया। तीनों आंतकवादियों को ट्यूशन सेंटर चला रहे मास्टर मनोज कुमार ने भी देखा। उसने बताया कि वह मंदिर के गेट पर था। मैने आंतकवादियों को देख लिया मैं वापस हो गया।
जम्मू-कश्मीर के एक संवेदनशील क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जहां फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, फायरिंग स्थल से सेना की एक यूनिट की लोकेशन मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित है।