फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists shot dead a bike-borne policeman in Srinagar, search operation in the area

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में आतंकियों ने बाइक सवार पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या  की, इलाके में तलाशी अभियान

Sun, 08 May 2022 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 May 2022 01:52 AM IST
सार

हमले में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान देर शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन 112 में ड्राइवर के रूप में तैनात थे।

विज्ञापन
Terrorists shot dead a bike-borne policeman in Srinagar, search operation in the area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में शनिवार की सुबह आतंकियों ने हमला कर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। हमले में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान देर शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन 112 में ड्राइवर के रूप में तैनात थे। घटना के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 8.50 बजे की है। बाइक से जा रहे कांस्टेबल गुलाम हसन को आतंकियों ने सफाकदल इलाके में आइवा पुल के पास निशाना बनाकर गोली मारी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


खून से लथपथ पुलिसकर्मी को तत्काल शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (स्किम्स) पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने देर शाम दम तोड़ दिया। घटना के बाद विभिन्न सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। साथ ही आसपास के इलाकों को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटनावश चली गोली से पुलिसकर्मी घायल
बडगाम के खाग इलाके में तैनात कांस्टेबल मुजफ्फर अहमद शनिवार को सर्विस राइफल से दुर्घटनावश चली गोली से घायल हो गए। उन्हें तत्काल पास के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed