{"_id":"5bdce06dbdec2269b059ce66","slug":"terrorists-shot-bjp-leader-anil-parihar-and-his-brother-from-very-close-in-kishtwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता मर्डर: आतंकियों ने कहा- हैंड्स अप और मार दी गोली, डर कर फरार हो गया था नौकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता मर्डर: आतंकियों ने कहा- हैंड्स अप और मार दी गोली, डर कर फरार हो गया था नौकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 03 Nov 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
BJP J&K secretary Anil Parihar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने भाजपा नेता और उनके भाई को बिल्कुल नजदीक से गोली मारी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आतंकी नौजवान हैं। वे पहले से ही गली में घात लगाकर नेताओं के इंतजार में बैठे थे। जो गोली मारी गई वह 0.5 एमएम की बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की सिक्योरिटी में तैनात दोनों पीएसओ एक-एक कर ड्यूटी देते थे। एक दिन एक आता था तो दूसरे दिन दूसरा। वीरवार की रात भी एक पीएसओ भाजपा नेता के साथ दुकान पर था। जैसे ही दुकान बंद हुई तो उन्होंने पीएसओ को घर जाने को कह दिया। कहा कि दोनों खुद चले जाएंगे। उनके साथ नौकर भी था। नौकर दोनों के पीछे था।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों गली में पहुंचे कि सामने से निकले दो युवकों ने पिस्टल निकाल कर दोनों से हैंड्स अप कहा और सीधे सिर पर गोली मार दी। यह देखकर नौकर वहां से भाग गया। क्योंकि गोली बिल्कुल पास से मारी गई। इस वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इन तमाम बातों की अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की जा रही। इसके बारे में डीआईजी किश्तवाड़, एसएसपी और एएसपी से बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन