{"_id":"60ffb4e48ebc3e585935a5f5","slug":"terrorists-shot-a-civilian-in-downtown-nawakadal-srinagar-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायरता: श्रीनगर में आतंकियों ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायरता: श्रीनगर में आतंकियों ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, युवक की मौत
Tue, 27 Jul 2021 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:55 PM IST
सार
श्रीनगर में आतंकियों ने कायराना हमला करते हुए एक नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विस्तार
कश्मीर में श्रीनगर के नवाकदल में आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शेख मीरान पुत्र शब्बीर अहमद निवासी नवाकदल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि डाउनटाउन इलाके के नवाकदल में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान शेख मीरान को गोलियां लगीं। आनन-फानन उसे एसएमएचएस अस्तपाल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावरों की तलाश में इलाके में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले बीते सप्ताह पुलवामा जिले के त्राल में शुक्रवार रात आतंकियों ने शिक्षा विभाग के कर्मचारी जावेद अहमद की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने यह कायराना हमला रात करीब 9.35 बजे किया था। जावेद शिक्षा विभाग (जीएचएस खलील) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। घाटी में शांति बहाली से बौखलाए आतंकी इस तरह की वारदातों को अंजाम देकर लोगों में खौफ उत्पन्न करना चाहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पहले अवाम की सुरक्षा फिर आतंक का खात्मा: मुठभेड़ के बीच जवानों ने 430 नागरिकों को सुरक्षित जगह पहुंचाया
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती के करीबी वहीद पारा पर आतंकियों से सांठगांठ के आरोप तय