फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists opened fire on Sarpanch in Pulwama

जम्मू-कश्मीर: घाटी में चौबीस घंटे के भीतर फिर एक सरपंच पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा

Sat, 12 Mar 2022 04:02 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पुलवामा
संवाद न्यूज एजेंसी, पुलवामा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Mar 2022 04:02 PM IST
सार

पुलवामा में आतंकियों ने सरपंच को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
Terrorists opened fire on Sarpanch in Pulwama
सुरक्षाबल। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पुलवामा में एक बार फिर आतंकियों ने सरंपच को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच आतंकी फरार हो गए। गांव वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके में अभियान चलाया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलवामा जिले के पंचायत अरिहल-बी के सरपंच गुलाम नबी आतंकियों ने दोपहर बाद हमला किया। वह किसी काम से बाहर निकले थे। 

विज्ञापन

बडगाम में एक दिन पहले ही सरपंच को आतंकियों ने मारी थी गोली 

बडगाम जिले के अडूरा गांव में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने सरपंच के घर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। आतंकियों ने पास से गोली मारी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। शब्बीर की पत्नी भी अडूरा के वार्ड तीन से पंच हैं। आतंकी इस महीने अब तक तीन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि अडूरा गांव में पहुंचे आतंकियों ने सरपंच शब्बीर अहमद मीर को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी धमकी देते हुए भाग निकले। 

विज्ञापन

नौ दिन में कुलगाम में दो व श्रीनगर में एक नुमाइंदे को बनाया निशाना

आतंकियों ने इस महीने अब तक तीन पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या कर दी है। इससे पहले नौ मार्च को श्रीनगर के खोनमुह में आतंकियों ने घर में घुसकर पीडीपी सरपंच समीर अहमद भट की हत्या कर दी थी। दो मार्च को कुलगाम जिले के कुलपोरा सरांड्रो इलाके में निर्दलीय पंच मोहम्मद याकूब डार की गोली मारकर आतंकियों ने हत्या कर दी थी। उन्हें घर के  बाहर नजदीक से गोलियां मारी गई थीं। कश्मीर के भाजपा मीडिया प्रभारी मंजूर भट ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed