फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists opened fire in Jammu and Kashmir Kathua fled after committing a cowardly act

Terror Attack Kathua : घर में घुसे आतंकी, परिवार को बंधक बनाने की कोशिश, मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर

Wed, 12 Jun 2024 06:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 12 Jun 2024 06:06 AM IST
सार

हीरानगर में आतंकियों की गोलीबारी में घायल हुए दो नागरिकों को इलाज के लिए हीरानगर अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन
Terrorists opened fire in Jammu and Kashmir Kathua fled after committing a cowardly act
कठुआ जिले में आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के कठुआ जिले के हीरानगर इलाके के सैडा साहोल गांव में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। बुधवार दोपहर हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। इससे पहले मंगलवार की रात मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। आतंकियों ने एक घर में घुसकर परिवार वालों को बंधक बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर फायरिंग की। इसके बाद किसी तरह से परिवार वालों ने घर से निकलकर सुरक्षा बलों को सूचना दी। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। ऑपरेशन जारी है। हीरानगर में आतंकियों की गोलीबारी में घायल हुए एक नागरिक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान भी बलिदान हुआ है।

विज्ञापन

बताते हैं कि यह गांव कठुआ व सांबा जिले के बॉर्डर पर है। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लगभग 15 किलोमीटर दूर इस गांव में शाम को लगभग पौने आठ बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध लोगों की हरकत देखी। इस दौरान दो आतंकी एक घर में घुस गए और खाना मांगने लगे। परिवार वालों ने उनके पास के सामान को लेकर आपत्ति जताई तो धमकी देते हुए दो तीन चक्र गोलियां चलाईं। इस पर परिवार वाले चुप हो गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह वह खाने का बंदोबस्त करने की बात कहते हुए घर के पिछले दरवाजे से बाहर निकल गए। बाद में उन्होंने सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना दी। सूचना मिलते ही कठुआ, सांबा व जम्मू से सुरक्षा बलों की टीमें ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान एक आतंकी को मारने में सफलता मिली है। दूसरे आतंकी की तलाश की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रहे हैं।

आतंकी की तलाश के लिए ड्रोन की मदद
कठुआ के हीरानगर इलाके में सर्च ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। दो आतंकियों में से एक को बीती रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

तीन दिन तीन आतंकी हमले...
जम्मू-कश्मीर में तीन दिन में तीन आतंकी हमलों पर एडीजीपी आनंद जैन ने कहा कि यह हमारा शत्रु पड़ोसी है जो हमेशा हमारे देश में शांतिपूर्ण माहौल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। यह (हीरानगर आतंकी हमला) एक ताजा घुसपैठ प्रतीत होती है। एक आतंकी मारा गया है, दूसरे की भी तलाश है।


 

विज्ञापन

बुआदात्ती देवस्थान पर कथा सुनने पहुंचे 13 लोग फंसे
फायरिंग स्थल से कुछ दूरी पर बुआदात्ती देवस्थान पर कथा सुनने पहुंचे 13 लोग फंसे हुए हैं। इनमें महिलाएं व बच्चे हैं। सभी एक कमरे में बंद हैं। सभी परिवार की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह अधिकारियों के साथ संपर्क में
मैं अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर सेक्टर के सैदा गांव में एक घर पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर डीसी कठुआ राकेश मिन्हास के साथ लगातार ऑनलाइन संपर्क में हूं। मैं एसएसपी कठुआ अनायत अली चौधरी के भी संपर्क में हूं जो मौके पर हैं। जिस घर पर हमला हुआ उसके मालिक भी मोबाइल फोन पर संपर्क में हैं। संयुक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल का ऑपरेशन चल रहा है। अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। मैं और मेरा कार्यालय लगातार संपर्क में हैं और घटनाक्रम पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।

48 घंटे पहले भी हुआ था हमला
बता दें कि दो दिन पहले रविवार को ही रियासी में आतंकियों ने घात लगाकर तीर्थयात्रियों की बस को निशाना बनाया था। गोलीबारी में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया जिससे बस खाई में जा गिरी। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग घायल हुए थे। 

हमले के बाद से इलाके में हाई अलर्ट
सुरक्षा बलों ने जम्मू और राजोरी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और आतंकवादी हमले के बाद से ही तलाशी अभियान जारी है। उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक रईस मोहम्मद भट ने कहा कि सुरक्षा बलों को कुछ सुराग मिले हैं। जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की 11 टीमें आतंकवादियों की तलाश में जुटे हुए हैं। 

मृतकों में दो साल का मासूम भी
रविवार को हुए हमले में बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन उत्तर प्रदेश और चार राजस्थान के थे। बस चालक और कंडक्टर रियासी के थे। राजस्थान के सभी मृतक एक ही परिवार के थे। इनमें पूजा और उसका दो साल का बेटा टीटू साहनी थे। मृतकों में पांच के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। वहीं, 41 घायलों में से 10 को गोली लगी है।

10-10 लाख की मदद 
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed