फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists looted cash from J&K Bank branch in Anantnag

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में आतंकियों का बैंक पर हमला, लूटा 5,39000 कैश

Thu, 12 Oct 2017 05:52 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Thu, 12 Oct 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
Terrorists looted cash from J&K Bank branch in Anantnag
atm loot - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को आतंकियों ने एक बैंक को निशाना बनाया। बता दें आतंकियों ने लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने यह लूट अनंतनाग के मरहमा संगम इलाके में की है। इस घटना के बाद से घाटी में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन


सूत्रों के जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने बैंक से कुल 5,39000 रू लूटा है। आतंकियों ने  अनंतनाग जिले में जे एंड के बैंक की मरहमा संगम शाखा में लूट की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

 

बता दें यह पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने घाटी में बैंक को निशाना बनाया है। इससे पहले भी सोपोर में जम्मू और कश्मीर बैंक के नजदीक कुछ आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इस इलााके में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर बैंक के लूटने का प्लान बनाया था। 

इससे पहले लंगेट विधानसभा क्षेत्र के हंदवाड़ा इलाके में आतंकियों ने जेके बैंक की एटीएम से 15 लाख रुपये लूट लिए। शुक्रवार देर आतंकियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed