फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists lobbed a grenade on a CISF ASI in Srinagar

जम्मू-कश्मीर: पावर ग्रिड पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, हमले में एक एएसआई शहीद

Sat, 27 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 27 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Terrorists lobbed a grenade on a CISF ASI in Srinagar
आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठेभड़ - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने पावर ग्रिड पर ग्रेनेड अटैक किया। हमले में एक एएसआई शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन


बड़गाम जिले के वगूरा ग्रिड स्टेशन में आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें सीआईएसएफ का एक एएसआई घायल हो गया। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद सर्तक संतरी ने हमला विफल कर दिया।
विज्ञापन


एएसआई राजेश कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। शहीद जवान राजेश कुमार राजस्थान के  झुंझुनूं के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के मैत्रीबुग में आतंकियों ने सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर शुक्रवार दोपहर बाद हमला किया। आतंकियों ने कैं प पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। 

सेना ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सेना ने शहीद तीन जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। इनमें मिजोरम के नगमसियामलियाना शामिल रहे जो वीरवार को पुलवामा जिले के त्राल इलाके के लूरगाम में आर्मी कैंप पर हमले में शहीद हुए थे। दूसरे बृजेश कुमार शुक्रवार को सोपोर में मुठभेड़ में शामिल थे।

तीसरे शहीद अनंतनाग में पत्थरबाजी में राजेंद्र सिंह रहे। बादामीबाग कैंटोंमेंट में आयोजित समारोह में जीओसी चिनार कोर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट, डीजीपी दिलबाग सिंह तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed